• May 23, 2022

1000 Sixes in IPL 2022: IPL के इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 1000 छक्के

1000 Sixes in IPL 2022: IPL के इतिहास में पहली बार एक सीजन में लगे 1000 छक्के

स्पोर्ट्स डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (Hyderabad vs Punjab Kings) मुकाबले से IPL 2022 लीग स्टेज का अंत हुआ। इस आखिरी मैच में पंजाब किग्स ने SRH को 5 विकेट से पटखनी दी। एसआरच बनाम पीबीकेएस मैच के दौरान कुल 15 छक्के लगे और इसी के साथ IPL 2022 में 1000 छक्कों का आंकड़ा पार हुआ। IPL के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सीजन में 1000 छक्के लगे हैं। इससे पहले 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड था।

इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड 2018 में बना था, इस दौरान कुल 872 छक्के लगे थे। वहीं 2019 में 784 और 2020 में 734 छक्के लगने का रिकॉर्ड है। लीग स्टेज में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के नाम है। जोस द बॉस ने इस सीजन खेले 14 मैचों में सबसे अधिक 37 छक्के लगाए हैं। इस सूची में बटलर के बाद लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone), आंद्रे रसेल, केएल राहुल और रॉवमेन पॉवेल (Rovman Powell) का नाम टॉप 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

जोस बटलर – 37
लियाम लिविंगस्टोन – 34
आंद्रे रसेल – 32
केएल राहुल – 25
रॉवमेन पॉवेल – 22

 484 total views,  2 views today

Spread the love