• September 7, 2022

बिहार में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, एक कॉन्स्टेबल की मौत

बिहार में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, एक कॉन्स्टेबल की मौत

इंटरनेट डेस्क। बिहार के सीवान में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर घर की खिड़की पर पहुंचे एक व्यक्ति को भी गोली लग गई। फायरिंग के बाद सभी आरोपी भाग निकले। घटना ​​​​​​ग्यासपुर गांव के पास हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार गोली लगने से एक ग्रामीण भी जख्मी हुआ है। उसका सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

 

जानकारी के मुताबिक बता दे की पुलिस टीम मंगलवार रात को सिसवन के ग्यासपुर गांव में एक शराब धंधेबाज को पकड़ने पहुंची। पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़े तीन अपराधियों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। यह घटना रात करीब ढाई बजे की है। गोली लगने से पुलिस सिपाही बाल्मिकी यादव (Balmiki Yadav) की मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हो गया।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें कि एक दिन पहले वैशाली जिले में भी बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। अपराधियों ने दरोगा को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। साथ ही SDPO को गाड़ी से रौंदने की कोशिश भी की गई। हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे।

 522 total views,  2 views today

Spread the love