• September 15, 2022

वैक्स कोटिंग वाले सेब खाने के नुकसान, जाने

वैक्स कोटिंग वाले सेब खाने के नुकसान, जाने

इंटरनेट डेस्क। सेब आमतौर लोग इसे डेली डाइट में शामिल करते है क्योकि ये हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, सेब में विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम पाए जाते है। लेकिन आजकल कोई भी स्वास्थ्यवर्धक चीज लाभप्रद होने के साथ नुकसानदेह भी होने लगी है। किसी भी चीज की पहले जैसी गुणवत्ता नहीं रही आज हम बात करेंगे सेब हमारे लिए कैसे नुक्सानदेह है ,आजकल अधिकतर सेब पर वैक्स चढ़ी रहती है. और अधिकतर लोग सेब को धोकर खा लेते है किन्तु इस तरिके से सेब पर चढ़ी हुई कोटिंग नहीं हटती है और उसके सेवन से हमे बहुत खतरनाक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे जिससे आप सेब पर लगी मोम की कोटिंग को आसानी से उतार सकते हैं।

वेक्स कोटिंग वाली सेब खाने के नुकसान :-

आजकल अधिकतर फ्रूटस वेक्स कोटेड आने लगे है जिसमे सेब भी शामिल है ,सेब की नमी को बरकरार रखने के लिए इन पर प्राकृतिक वैक्स की कोटिंग की जाती है, जिसे खाने के लिए सुरक्षित लाभकारी माना जाता है। किन्तु बाजार में मिलने वाले अधिकतर सेबों पर केमिकलयुक्त सिंथेटिक वैक्स की परत चढ़ी होती है। जिसको ये महंगे दाम में बेचकर मुनाफा कमाते है और इनकी चमक देखकर लोग खरीदना ज्यादा पसंद करते है किन्तु ये हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। क्योकि सेब पर लगाई हुई मोम आपकी आंतों में जाकर चिपक जाता है जिससे आंतों के कैंसर होने के अलावा अपच जैसी पेट की बीमारियों के साथ आपके ब्रेन और लीवर डेमेज को भी डैमेज कर सकता है।

सेब से वैक्स कोटिंग हटाने के तरीके :-

1. सेब की कोटिंग हटाने के लिए गर्म पानी सबसे आसान तरीका है इसके लिए पानी में थोड़ा नमक डालकर पानी को हल्का गुनगुना करे और कुछ देर हल्के हाथो से सेब को अच्छे से धोये और इसके बाद नार्मल पानी से धो ले ऐसा करने से सेब पर चढ़ी मोम की परत हट जाएगी.

2. बेकिंग सोडा भी सेब पर से मोम की परत उतारने में सहायक है इसके लिए 1 लीटर पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा ओर नमक डालकर मिलाए इसके बाद इसमें करीब पांच मिनट के लिए सेब को इस मिश्रण में छोड़ दें. ऐसा करने से वैक्स कोटिंग हट जाएगी.

3. सेब से वेक्स कोटिंग हटाने के लिए निम्बू भी अच्छा विकल्प है इसके लिए नींबू के रस को पानी में मिलाये इसके बाद किसी साफ़ कपड़े की सहायता इसे सेब पर लगाएं.इसके बाद सेब को किसी साफ़ कपड़े से साफ़ कर ले . इससे भी वैक्स कोटिंग आसानी से हट जाएगी।

 626 total views,  4 views today

Spread the love