• November 26, 2022

Gujarat Election: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, किये ये 10 बड़े वादे

Gujarat Election: बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, किये ये 10 बड़े वादे

इंटरनेट डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने-अपने पाले में करने की जद्दोजहदत में लगे हुए हैं. पार्टियां गुजरात की जनता से लोकलुभावन वादे कर रही हैं. BJP ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) के लिए गांधी नगर में शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। पार्टी ने 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। इसके अलावा, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है।

भाजपा के 10 बड़े वादे…

गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार।
मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और 2 लाख तक लोन दिया जाएगा।
सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।
महिलाओं को 5 सालों में एक लाख रोजगार देंगे।
UCC कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे।
कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए।
देवभूमि द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।
20,000 सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट बनाएंगे।​​​​​​​
यूनिफॉर्म सिविस कोड पर सिफारिश लागू करेंगे।​​​​​​​
गोशालाओं के लिए 500 करोड़ रुपए।

गुजरात में AIIMS जैसे संस्थान बनाने का वादा नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। हम संविधान के अनुसार चलते हैं। मेनिफेस्टो में पार्टी ने गुजरात में 3 सिविल मेडिसिटी और दो AIIMS जैसे संस्थान​​​​​​​ बनाने कार वादा किया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क बनाए जाएंगे।

 323 total views,  2 views today

Spread the love