• April 7, 2022

फिक्की फ्लो के सत्र में रू-ब-रू होंगी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर

फिक्की फ्लो के सत्र में रू-ब-रू होंगी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 7 अप्रैल, गुरुवार अपराह्न होटल क्राउन प्लाजा में फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर के सत्र रोड टू रेजिलिएंस में रू-ब-रू होंगी। इस खास चर्चा में फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की नई चेयरपर्सन मुद्रिका धोका रोचक संवाद करेंगी। गौरतलब है कि वह कपूर परिवार की सदस्य करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत साल 1991 में रिलीज फिल्म प्रेम कैदी से की थी। उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं।

 514 total views,  2 views today

Spread the love