• August 14, 2022

आमिर खान के बाद अब दबंग खान ने भी फहराया तिरंगा, देखें तस्वीर

मुंबई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकार, संस्कृति मंत्रालय और तमाम केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य लोगों ने भी भारत के नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की है। जिसके तहत बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के महत्वाकांक्षी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के साथ जुड़ते हुए देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं और इस मिशन में तमाम दिग्गज सितारे भी साथ जुड़ रहे हैं।


हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) द्वारा घर पर तिरंगा फहराने के बाद अब बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर भी तिरंगा लहराता नजर आया। आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी देश के लोगों में साफ देखने को मिल रही है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की सलमान खान (Salman Khan) गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं और उनके निवास पर तिरंगा लहराता देखकर तमाम फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें फैंस भी बहुत पसंद कर रहे है। बता दें कि बॉलीवुड बिग बी , आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनिल कपूर और सनी देओल जैसे तमाम सितारे इस मिशन का हिस्सा बन चुके हैं।

 459 total views,  2 views today

Spread the love