• November 7, 2022

‘राजकुमारी’ की तरह जीती हैं अनुष्का शेट्टी, ड्राइवर को दिया था 12 लाख का गिफ्ट!

‘राजकुमारी’ की तरह जीती हैं अनुष्का शेट्टी, ड्राइवर को दिया था 12 लाख का गिफ्ट!

इंटरनेट डेस्क। फिल्म ‘बाहुबली’ में देवसेना का किरदार निभा चुकीं टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली-2’ में दमदार रोल प्ले किया था। फिल्म में अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) का रोल एक बहादुर राजकुमारी का था जिसे बहुत पसंद किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में भी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की जिंदगी किसी राजकुमारी से कम नहीं है।

अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) रॉयल लाइफ जीना पसंद करती हैं और फिल्म बाहुबली के बाद तो उन्होंने अपनी फीस भी काफी ज्यादा बढ़ा दी है। साउथ की एक्ट्रेसेज में अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अपनी एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनके पास विज्ञापनों की भी कोई कमी नहीं है।

अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की टोटल नेटवर्थ 140 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है और हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनके पास एक आलीशान मकान है जिसमें कोई भी रहना चाहेगा। घर के अलावा अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के शौक ऐसे हैं जिन्हें हर कोई अफॉर्ड नहीं कर सकता। खबरों की मानें तो अनुष्का को गाड़ियों का शौक है। उनके पास टोयोटा कोरोला, बीएमडब्ल्यू6, ऑडी क्यू5 और ऑडी क्यू6 जैसी कई लग्जरी कारें है।

 301 total views,  2 views today

Spread the love