• September 20, 2022

श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार लिए आवेदन मांगे

श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार लिए आवेदन मांगे

जयपुर। नेहरू युवा केंद्र, जयपुर की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति वर्ष 2021-22 के लिए जिला स्तर पर श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार में चयन के लिए जिले के पंजीकृत सक्रिय युवा मंडलों (महिला/ पुरुष) के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसका चयन युवा मंडल की 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक अवधि की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र नेहरू युवा केंद्र, जयपुर के कार्यालय में 30 सितंबर, 2022 को शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रारूप में सही एवं सच्ची सूचनाएं ही भरे। जिला स्तर पर श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार विजेता राज्य स्तर पर व राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं के पात्र होंगे। पुरस्कार में जिला स्तर पर प्रथम आने वाले को रु.25000 राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले को रु.75 000 तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को क्रमशः 3 लाख रुपए 1 लाख रुपए एवं 50000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

 435 total views,  2 views today

Spread the love