• August 30, 2022

अर्जुन कपूर और मलाइका कपल बनकर दोस्त की शादी छाए, तस्वीरें हुई वायरल

अर्जुन कपूर और मलाइका कपल बनकर दोस्त की शादी छाए, तस्वीरें हुई वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने डिजाइनर फ्रैंड कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) की शादी में पहुंचे थे। रविवार 28 अगस्त को डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) ने मुंबई में शादी की। रविवार को हुई इस शादी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर , मीरा राजपूत , रिया कपूर , वरुण धवन ,नताशा दलाल , मोहित मरवाह और कई सेलेब्स शामिल हुए।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया पर शादी से पहले की कुछ मस्ती भरे पलों को शेयर किया। सोमवार को एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दूल्हे कुणाल रावल (Kunal Rawal) के साथ पोज करते नजर आ रहे। फोटो में अर्जुन ,कुणाल के गाल खींचते रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने डिजाइनर फ्रैंड के गालों पर किस कर रही है। जिसके साथ ही अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और कुणाल रावल पोज करने से पहले साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)ने क्रीम और गोल्डन कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही थी। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कमेंट करते हुए लिखा की कुणाल हंस रहा है या रो रहा है? हाल ही में कुणाल रावल के लिए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक रैंप वॉक किया। शो के दौरान मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने आगे बैठकर एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को चीयर किया।

 379 total views,  2 views today

Spread the love