• July 26, 2022

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान, कहा…

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान, कहा…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के न्यूड फोटोशूट पर बवाल हो गया है. न्यूड तस्वीरों को लेकर पहले ही लोगों की ट्रोलिंग झेल रहे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब कानूनी पचड़े में भी फंसते दिख रहे हैं. न्यूड फोटोशूट कराने पर एक्टर के खिलाफ मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने FIR दर्ज की गई है. रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के इस फोटोशूट पर जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को ट्रोल करने वालों की उन्होंने क्लास भी लगाई है। अब हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के दोस्त और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से इस बारे में सवाल किया गया। इतना ही नहीं उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह कभी ऐसा बोल्ड फोटोशूट करवाएंगे।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा, ‘मुझे लगता है जो उन्होंने किया हमें इसकी प्रशंशा करनी चाहिए। हमें उनके लिए खुश और प्राउड होना चाहिए। मेरा तो इससे कोई मतलब नहीं है। जो उन्होंने किया आप उसे ले जाना चाहते हैं। अर्जुन ने आगे कहा, ‘रणवीर को अपनी बॉडी पर गर्व है और वह उसे दिखाना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें फुल मार्क्स मिलने चाहिए। जितना मैं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को जानता हूं ये उतना भी क्रेजी नहीं है जितना वह करते हैं।’

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के इस फोटोशूट के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। एक्टर के खिलाफ धारा 292, 293, 509 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 67 (ए) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

 375 total views,  2 views today

Spread the love