• January 8, 2022

Assembly Election 2022: सात चरणों में होंगे पांचों राज्यों के चुनाव, घर बैठे लिंक करें आधार-वोटर आइडी कार्ड

Assembly Election 2022: सात चरणों में होंगे पांचों राज्यों के चुनाव, घर बैठे लिंक करें आधार-वोटर आइडी कार्ड

नई दिल्ली। त्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों (Assembly Election Schedule 2022) का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते ही आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे। बता दें, चुनाव आयोग की तरफ दिए गए प्रस्ताव के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वोटर आइडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अनुमति दे दी है। आइए जानतें हैं कि घर बैठे कैसे कर पाएंगे लिंक-

स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस

1- सबसे पहले https://voteportal.eci.gov.in पर जाएं।

2- इसके बाद Mobile no/ email / Voter ID No और पासवर्ड से लाॅगइन करें।

3- इसके बाद राज्य, जिला सहित अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।

4- सारी जानकारी देने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। अगर जानकारी का मिलान सरकारी डाटा से हो जाएगा तो स्क्रीन पर दिखाने लगेगा।

5- इसका बाद ‘Feed Aadhaar No’ पर क्लिक करें।

6- एक पेज आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। यहां आपको आधार कार्ड पर लिखे नाम सहित अन्य जानकारी देनी होगी।

7- सभी जानकारी देने के बाद क्राॅस चेक कर लें और फिर Submit बटन दबाएं।

SMS से भी कर सकते हैं लिंक

आधार कार्ड और वोटर आइडी कार्ड को लिंक करने के लिए और <आधार नंबर> को 166 या 51969 पर SMS कर दें।

फोन करके भी कर सकते हैं लिंक

एक फोन काल के जरिए भी वोटर ID और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सप्ताहिक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 1950 पर काल करना होगा। बता दें, आधार कार्ड से वोटर कार्ड को लिंक करना अनिवार्य नहीं है।

 520 total views,  2 views today

Spread the love