• July 27, 2022

Balwinder Safri: पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन

Balwinder Safri: पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन

मुंबई। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक खबर बड़ी खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी (Balwinder Safri) का निधन हो गया है। 63 की उम्र में बलविंदर सफरी (Balwinder Safri) ने अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल की बीमारी की वजह से बलविंदर सफरी (Balwinder Safri) बीते कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनकी तीन सर्जरी भी हुई थी और उसके बाद वो रिकवर होने लगे थे। लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की बलविंदर सफरी (Balwinder Safri) को अप्रैल में दिल की बीमारी की वजह से यूके के Wolverhampton स्थित न्यू क्रॉस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां ट्रिपल बाईपास के बाद गायक ब्रैन डैमेज की वजह से कोमा में चले गए थे। वो करीब 86 दिन तक अस्पताल में थे और धीरे धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा था, लेकिन 26 जुलाई को वो जिंदगी की जंग हार गए।

 

गौरतलब है कि बलविंदर सफरी (Balwinder Safri) ने साल 1990 में इंग्लैंड के बरमिंघम में एक भंगड़ा ग्रुप को बनाया था, जिसका नाम सफरी बॉयज रखा गया। उनके इस भंगड़ा ग्रुप को खूब नाम और शोहरत मिली। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने बलविंदर सफरी (Balwinder Safri) को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। वहीं बात बलविंदर सफरी के गानों की करें तो ‘बोलियां’, ‘बोली बोली’, ”दिल कड के ले गए नी मेरा’, ‘इक दिल करे’ आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।

 448 total views,  2 views today

Spread the love