• July 25, 2022

प्रथम आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर भीम सेना के संस्थापक महेन्द्र सिंह और तारा चन्द ने दी बधाई

प्रथम आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने पर भीम सेना के संस्थापक महेन्द्र सिंह और तारा चन्द ने दी बधाई

जयपुर । एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराकर भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश से उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं देने की सिलसिला जारी है।

भीम सेना के संस्थापक माननीय महेन्द्र सिंह सरस एवं राष्ट्रीय प्रमुख भी तारा चन्द ने बैरवा गणराज्य भारत की प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के 15 वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ गृहण की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। भीम सेना संगठन ने आशा व्यक्त की है कि मुर्मू के शपथ ग्रहण के बाद देश में शोषित समाज के उत्पीड़न में कमी आयेगी और देश में शोषित समाज का उत्थान करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना ।

बता दें कि मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति बनने के लिए निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक मान्य मत प्राप्त करने के बाद सिन्हा के खिलाफ भारी अंतर से जीत हासिल की।

 466 total views,  2 views today

Spread the love