• October 18, 2022

भोजपुरी टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रिक्शेवाली के लुक में, क्या आपने देखा!

भोजपुरी टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रिक्शेवाली के लुक में, क्या आपने देखा!

इंटरनेट डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का नया लुक खबरों में छाया हुआ है। उनका ये लुक उनके किसी बोल्ड या ग्लैमरस फोटोशूट से नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म का है। इस साल आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की कई फिल्में रिलीज के तैयार है इनमें से उनकी एक फिल्म ‘विद्या’ भी है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म में अपने इस लुक को लेकर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ? (@aamrapali1101)


आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की दर्जनों अपकमिंग फिल्मों में से एक फिल्म विद्या का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने इस फिल्म के पोस्टर के जरिए इस फिल्म में उनके फर्स्ट लुक की झलकी दिखाई है। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) को इस नॉन ग्लैमरस लुक में देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं लेकिन फैंस उनके इस अवतार पर भी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

 

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की ये फिल्म महिला सशक्तिकरण पर बेस्ड है। फिल्म में उन्हें एक गरीब घर की लड़की होते हुए भी अपने दम पर जिंदगी जीने का साहस रखने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है।

 367 total views,  2 views today

Spread the love