• March 2, 2022

Biden On Putin: बाइडन का बड़ा बयान, कहा- हमें यूक्रेन युद्ध में नहीं उलझना, नहीं भेजेंगे सेना

Biden On Putin: बाइडन का बड़ा बयान, कहा- हमें यूक्रेन युद्ध में नहीं उलझना, नहीं भेजेंगे सेना

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि पुतिन ने स्वतंत्र विश्व की जड़ें हिला दी हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। पुतिन इतना अलग-थलग पड़ चुके हैं जितना पहले कभी नहीं पड़े। अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि अमेरिका सभी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने जा रहा है।

 

अपने संबोधन में बाइडन (Joe Biden)ने साफ कर दिया कि हमें यूक्रेन युद्ध में नहीं उलझना। हम यूक्रेन में अपनी सेना नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं रूसी सैनिकों से लड़ने के लिए यूक्रेन नहीं जाएंगी। लेकिन हम अपने नाटो सहयोगियों की रक्षा करने की कसम खाते हैं। हमारी थलसेना, नौसेना और वायुसेना किसी भी नाटो देश के क्षेत्र की रक्षा करने के लिए तैयार है। बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि पुतिन ने भले ही कीव को टैंकों से घेर लिया है लेकिन वह कभी यूक्रेनियों के दिलों पर कब्जा नहीं कर पाएंगे और स्वतंत्र विश्व के संकल्प को कमजोर नहीं कर पाएंगे।

बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा अपनी सामूहिक शक्ति के साथ करेंगे। यूक्रेनी पूरे साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन भले यह युद्ध जीत जाएं लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। अमेरिकी न्याय विभाग रूस के अपराधों के खिलाफ एक टास्क फोर्स का गठन कर रहा है। हम अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलसकर आपकी की याच, आपके लक्जरी अपार्टमेंट और आपके प्राइवेट जेट को जब्त करेंगे।

Spread the love