• March 2, 2022

पुतिन की पार्टी के बिहारी विधायक ने युद्ध को ठहराया जायज, कहा…

पुतिन की पार्टी के बिहारी विधायक ने युद्ध को ठहराया जायज, कहा…

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच भीषण लड़ाई जारी है। यूक्रेन पर हमले के बीच रूस अपनी ताकत दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. भारतीय मूल के विधायक और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की पार्टी के सदस्य डॉ अभय सिंह (Abhay Singh सिंह पड़ोसी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थन में सामने आए हैं। भारत में एक विधायक के समानांतर आने वाले अभय सिंह (Abhay Singh) पश्चिमी रूसी शहर कुर्स्क से विधायक है। उन्होंने रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को बातचीत के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया था, जिसमें विफल रहने पर युद्ध का निर्णय लिया गया।

 

अभय सिंह (Abhay Singh) ने बीतचीत में उन्होंने कहा, “अगर चीन बांग्लादेश में अपना सैन्य अड्डा स्थापित करता है तो भारत कैसे प्रतिक्रिया देगा? जाहिर है कि भारत इसे पसंद नहीं करेगा। नाटो रूस के खिलाफ बनाया गया था और सोवियत संघ के टूटने के बावजूद यह विघटित नहीं हुआ। यह धीरे-धीरे हमारे करीब आ गया। अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाता है तो यह नाटो बलों को हमारे करीब लाएगा, क्योंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है। यह समझौते का उल्लंघन होगा। हमारे राष्ट्रपति और संसद के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और यूक्रेन पर हमले का निर्णय लिया गया।

भारतीय मूल के रूसी विधायक ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना बना रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार अभ्यास करने का उद्देश्य किसी अन्य देश द्वारा रूस पर हमला करने पर जवाब देना था। उन्होंने कहा, “परमाणु हथियारों के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने घोषणा की है कि परमाणु अभ्यास केवल उन लोगों को जवाब देने के लिए था, जो रूस पर हमला करने की मंशा रखते हैं। यदि कोई अन्य देश हम पर हमला करता है, तो रूस सभी रूपों में जवाब देगा।

Spread the love