• August 28, 2022

बिपाशा बसु बेबी बंप सहलाते हुए कर रही थीं आराम, पति ने बना लिया ऐसा वीडियो

बिपाशा बसु बेबी बंप सहलाते हुए कर रही थीं आराम, पति ने बना लिया ऐसा वीडियो

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने पिछले दिनों एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था और अब वह आए दिन फैंस के लिए बिपाशा बसु (Bipasha Basu) अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस बहुत प्यार देते है. हाल ही में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने इंस्टाग्राम पर अपने 2 नए वीडियो शेयर किए हैं जो न सिर्फ काफी क्यूट हैं बल्कि काफी वायरल भी हो रहे हैं। जिन्हें आप इस पोस्ट में देख सकेंगे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

पहले वीडियो में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के बेबी बंप को गाना सुनाते नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु ने इस मौके को फिल्माया है। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के बेबी बंप के पास रहकर होंठ बुदबुदाते दिख रहे हैं। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- डैड मोड। बच्चे के लिए गाना गाते हुए, उससे बातें करते हुए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

वहीं दूसरा वीडियो खुद करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ग्रीन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) कैमरे की तरफ देखकर मुस्काराती नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को इस वीडियो में अपने बेबी बंप पर हाथ फिराते और खुश होते देखा जा सकता है।

 422 total views,  2 views today

Spread the love