CBSE 12th Result Toppers List 2022: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम

CBSE 12th Result Toppers List 2022: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

CBSE बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पास होने के लिए हर विषय में कुल अंकों के 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। आसान शब्दों में बताएं तो थ्योरी परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा तीनों मिलाकर छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। इसके बाद ही उन्हें सफल घोषित किया जाएगा।

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.gov.in

parikshasangam.cbse.gov.in

digilocker.gov.in

 

 391 total views,  4 views today

Spread the love