• July 15, 2022

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना के निधन पर बच्चों का भावुक संदेश

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना के निधन पर बच्चों का भावुक संदेश

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहली पत्नी इवाना का निधन हो गया है। उनकी 73 साल की उम्र में मैनहट्टन स्थित उन के घर पर मौत हो गई। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, ‘वह अद्भुत, सुंदर महिला थी, जिसने शानदार और प्रेरक जीवन जिया। उसे हम सभी पर गर्व था और हमें उस पर।खबरों के मुताबिक इवाना ट्रंप (Ivana Trump) सीढ़ियों के पास मृत पाई गई थीं। इस बारे में खुलकर परिवार के लोगों ने कुछ नहीं कहा है। कुछ लोगों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर मीडिया से सीढ़ियों से गिरने की बात कही है। फिलहाल मेडिकल परीक्षण के बाद ही खुलकर कुछ कहा जा सकेगा।


इस बीच इवाना और ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) की सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दिवंगत मां के लिए भावुक संदेश लिखा है। इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने लिखा, ‘मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। उनकी यादों को हमेशा अपने दिल में संजो कर रखूंगी। इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने यह संदेश लिखते हुए अपनी मां की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने लिखा कि मां की मौत से मेरा दिल टूट गया है। वह बेहद विद्वान, चार्मिंग, जुनूनी और खुश रहने वाली थीं।

इवाना ट्रंप (Ivana Trump) और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) हैं। इसके अलावा ट्रंप जूनियर और इरिक ट्रंप भी दोनों की संतानें हैं। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इवाना ट्रंप (Ivana Trump) की मौत सीढ़ियों से गिर होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मान रही है और उनकी मौत की जांच में जुटी है। जल्दी ही इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई।

 472 total views,  2 views today

Spread the love