• December 22, 2021

दीपिका और सोनम कपूर करना चाहती थी रणबीर को कॉन्डम गिफ्ट, क्या थी वजह

दीपिका और सोनम कपूर करना चाहती थी रणबीर को कॉन्डम गिफ्ट, क्या थी वजह

मुंबई। कौन कहता है कि एक्स दोस्त नहीं रह सकते? दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर रिलेशनशिप टूटने के बाद भी दोस्त बनने का एक आदर्श उदाहरण हैं। रणबीर और दीपिका ने 2007 में डेटिंग शुरू की जब दोनों अपनी पहली फिल्मों पर काम कर रहे थे, और उनका प्यार उनकी 2008 की फिल्म बचना ऐ हसीनों के सेट पर खिल गया। हालांकि, दोनों के साथ रहने का गोल्डन सफर बहुत जल्दी समाप्त हो गया। रणबीर कपूर के प्यार में दीपिका काफी डूब चुकी थी।

उन्होंने अपनी गर्दन पर आर नाम से टैटू भी करवाया था लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तब चीजें काफी ज्यादा खराब हो गयी और दीपिका के लिए रणबीर से ब्रेकअप एक सदमे जैसा रहा। दीपिका ने खुद इस बात को कबूल किया है कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था तब वह डिप्रेशन में चली गयी थी लेकिन अपने आप को उन्होंने संभाला और उस बुरे दौर से वापस निकली उसके बाद उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह की एंट्री हुई।

 

भले ही वे अब एक रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन रणबीर और दीपिका की जोड़ी को फैंस आज भी पसंद करते हैं। ब्रेक-अप के बावजूद, रणबीर और दीपिका ने कोई अति नहीं की उन्होंने अपने रिश्ते की खट्टास को भुलाकर दोस्ती का रिश्ता कायम किया। रणबीर कपूर ने एक इंडरव्यू के दौरान कहा था कि दीपिका पादुकोण काफी मीन गर्ल हैं। करण जौहर के शो में रणबीर ने दीपिका के लिए मीन होने वाली बात कही थी। इसके बाद जब करण जौहर के शो में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर आयी तब उन्होंने कहा था कि वह रणबीर कपूर को कॉन्डम गिफ्ट करना चाहती हैं। इस बात पर सोनम कपूर ने भी दीपिका को सपोर्ट करते हुए हां में हां मिलाई।

 473 total views,  2 views today

Spread the love