• July 16, 2022

क्या रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन को दिया जवाब? शेयर किया ये पोस्ट

क्या रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन को दिया जवाब? शेयर किया ये पोस्ट

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) लगातार निशाने पर रही हैं। हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में चार्ज ड्राफ्ट किया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सहित 34 अन्य आरोपियों पर ड्रग्स सप्लाई करने का चार्ज लगाया है। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को नशे की लत के लिए उकसाया। एनसीबी के दावे के बाद सुशांत की बहन प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने रिया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि जब से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) , सुशांत की जिंदगी में आई थी उसकी जिंदकी को बर्बाद होने लगी। रिया ने अभी तक इस पर चुप्पी साधे रखी। अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे उनके जवाब के रूप में माना जा रहा है।


रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने इंस्टा स्टोरी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘शोर से ऊपर उठो। अपने घमंड से ऊपर उठो। इतना ऊपर उठो कि वो केवल तुम पर उंगलियां उठाएं। क्योंकि आप वहां हैं जहां वो कभी नहीं हो सकते। आप शांत हैं। आप प्यार से उड़ते हैं। आप सहानुभूति महसूस करते हैं जब वो आपको कोई वजह नहीं देते तब भी। उन्हें आश्चर्य में रहने दो। आप ही काफी हैं। आप कंप्लीट हैं। आप जैसे हैं वैसे ही प्यारे हैं।’

 

गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन प्रियंका ने ने कहा, ‘साल 2019 में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) उसकी जिंदगी में आई और यहां से उसकी जिंदगी बर्बाद होनी शुरू हो गई। पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच अनबन हुई थी। 6 दिनों के भीतर यह सब हो गया।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि किसी ने जानबूझकर रिया को उनकी जिंदगी में भेजा तो प्रियंका ने कहा, ‘जी बिल्कुल।’

 443 total views,  4 views today

Spread the love