• October 4, 2022

Dussehra 2022: दशहरा पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन से चमक जाएगी आपकी किस्मत !

Dussehra 2022: दशहरा पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन से चमक जाएगी आपकी किस्मत !

इंटरनेट डेस्क। दशहरा को विजयदशमी या दशईं के नाम से भी जाना जाता है. हर साल नवरात्रि की नवमीं तिथि के एक दिन बाद दशहरा मनाया जाता है जो कि हिंदू धर्म का त्योहार है. विजयादशमी त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय को बताता है. 2022 में दशहरा 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा और देशभर में रावण दहन होगा. पुराणों के अनुसार, दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करने से व्यक्ति की सभी इच्छा पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं नीलकंठ के दर्शन के महत्व के बारे में। मान्यता है कि नीलकंड पक्षी महादेव का प्रतिनिधित्व करता है।

बता दे की पौराणिक कथा के अनुसार जिस समय भगवान राम दशानन का वध करने जा रहे थे। तब उन्हें नीलकंठ पक्षी के दर्शन हुए थे। उसी के बाद उन्हें लंकेश का वध करने में सफलता प्राप्त हुई। कहा जाता है कि नीलकंठ पक्षी के दर्शन ने व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। उसे हर कार्य में सफलता मिलने लगती है।

 

ऐसा कहा जाता है कि रावण के वध के बाद श्रीराम पर ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था। तब भगवान राम और लक्ष्मण ने भोलेनाथ की आराधना की और पाप से मुक्ति के लिए आह्वान किया। उस समय शिवजी नीलकंड के रूप में धरती पर थे। इस कारण से नीलकंठ पक्षी के दर्शन को शुभ माना गया है। अगर दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी दिख जाएं तो मंत्र (कृत्वा नीराजनं राजा बालवृद्धयं यता बलम्। शोभनम खंजनं पश्येज्जलगोगोष्ठसंनिघौ।। नीलग्रीव शुभग्रीव सर्वकामफलप्रद। पृथ्वियामवतीर्णोसि खच्चरीट नमोस्तुते।।) का जाप करें।

 382 total views,  2 views today

Spread the love