• February 5, 2022

UP के Rampur में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की मौत

UP के Rampur में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 5 की मौत

नई दिल्ली। टांडा इलाके में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कुल छह लोग सवार थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की टांडा थाना क्षेत्र में सीकमपुर चौराहे के पास ये हाद]सा हुआ। पुलिस के अनुसार बता दे की शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुर्घटना घटी। सभी मृतक मुरादाबाद के जयंतीपुर के रहने वाले थे और एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। सीकमपुर चौराहे के पास रोड ब्रेकर का अंदाजा नहीं मिला और तेज रफ्तार कार पलट गई। इसके बाद कई पलटियां खाई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

बता दे की सड़क दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े। कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Spread the love