Food Recipes: गर्मियों से राहत पाने के लिए घर पर आसानी से बनाए सत्तू का शरबत, आइए जाने !

Food Recipes: गर्मियों से राहत पाने के लिए घर पर आसानी से बनाए सत्तू का शरबत, आइए जाने !

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडा करने के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यह शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ पेट को फुल भी रखता है। आप इसे अपने टेस्ट के मुताबिक नमकीन या मीठा दोनों तरह से बना सकते हैं। आइए आज इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं सत्तू का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का तरीका –

* सत्तू का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1 कप चना सत्तू
2. 1 चम्मच नींबू का रस
3. चाट मसाला
4. पुदीना
5. 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
6. 1 बारीक कटी हरी मिर्च
7. 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
8. पानी आवश्यकतानुसार

* सत्तू का शरबत बनाने का तरीका :

1. सबसे पहले एक बाउल में चना सत्तू और पानी को मिला लें। ध्यान रखें कि किसी के लम्प्स उसमें न बनें।

2. अब इसमें नमक, पुदीना की पत्तियां,नींबू, जीरा पाउडर, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।

3. सत्तू का शरबत तैयार है। ऊपर से चाट मसाला डालकर इसका मजा लें।

 398 total views,  2 views today

Spread the love