• January 20, 2022

Gaspard Ulliel Died: अभिनेता ‘गैस्पर्ड उलील’ का 37 वर्ष की उम्र में निधन

Gaspard Ulliel Died: अभिनेता ‘गैस्पर्ड उलील’ का 37 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। फ्रेंच सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है, अभिनेता गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) का निधन हो गया है। 37 वर्षीय गैस्पर्ड उलील के निधन की खबर से फैन्स हैरान हैं। स्की दुर्घटना की वजह से गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता के फैन्स के साथ ही कई सितारों ने भी गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) को श्रद्धांजलि दी है। कुछ हॉलीवुड सेलेब्स ने भी गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) के गुजर जाने पर दुख जाहिर किया है।

गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) जल्दी ही मार्वल (Marvel) की अपकमिंग सीरीज ‘मून नाइट’ (Moon Knight) में भी नजर आने वाले थे। बता दें कि गैस्पर्ड को शनैल के परफ्यूम विज्ञापनों व फैशन डिज़ाइनर ईव सन लॉरों की बायोपिक करने के लिए जाना जाता है। गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) का नाम फ्रेंच सिनेमा के उम्दा एक्टर्स में शुमार था।

गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) ने कई फिल्मों में अपने हुनर का दम दिखाया था और दर्शकों का दिल जीता था। वहीं उनके इस आकस्मिक निधन ने फैन्स को झटका दिया है। फ्रांसीसी अभिनेता जीन डुजार्डिन ने इंस्टाग्राम पर एक टूटे हुए दिल के इमोज के साथ गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) की तस्वीर शेयर की और अभिनेता के निधन की खबर शेयर की। इस खबर के सामने आते ही फैन्स परेशान हो गए और खबर को फेक न्यूज मानने लगे, लेकिन उसके बाद गैस्पर्ड के परिजनों ने भी अभिनेता के निधन की पुष्टि की।

Spread the love