कई भयानक बीमारियों का इकलौता इलाज है गिलोय, गिलोय कैसे करे इसकी पहचान

कई भयानक बीमारियों का इकलौता इलाज है गिलोय, गिलोय कैसे करे इसकी पहचान

लाइफस्टाइल। गिलोय एक प्रकार की बेल है जो की एक आयुर्वेदिक औषधी है आमतौर पर जगंलों-झाड़ियों में पाई जाती है। बहुत कम लोग इस औषधी के बारे में जानते थे किन्तु अब कुछ वर्षो से लोगों में गिलोय के प्रति जागरुकता बढ़ी है और अब लोग गिलोय की बेल अपने घरों में लगाने लगे हैं। लेकिन अभी भी बहुत से लोग गिलोय के बारे में नहीं जानते है गिलोय की पहचान करना बहुत आसान है।

 

इसकी पत्तियों का आकार पान के पत्तों के जैसा होता है गिलोय के पत्तों का रंग गहरा हरा होता है। गिलोय को अलग अलग नामो से जाना जाता है। जैसे गिलोय को गुडूची , अमृता आदि । आयुर्वेद के अनुसार गिलोय की बेल जिस पेड़ पर चढ़ती है उसके गुणों को भी अपने अंदर शामिल कर लेती है,जिसके कारण नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय की बेल को औषधि के लिहाज से सर्वोत्तम माना जाता है।

गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा गिलोय में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक,कैल्शियम और मैगनीज भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके कारण गिलोय बहुत गुणकारी मानी जाती है।

Spread the love