• February 7, 2022

Gurmeet Ram Rahim को मिली 21 दिन की पैरोल, चुनाव से पहले लगाए जा रहे सियासी मायने

Gurmeet Ram Rahim को मिली 21 दिन की पैरोल, चुनाव से पहले लगाए जा रहे सियासी मायने

नई दिल्ली। पंजाब व यूपी चुनाव से ठीक पहले रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की पैरोल दे दी है। राम रहीम (Ram Rahim) सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके चलते सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में राम रहीम (Ram Rahim) को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस रोहतक पहुंच चुकी है। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना (Uday Singh Meena) पुलिस अधिकारियों की तीन दौर की बैठक ले चुके हैं। DSP मुख्यालय के नेतृत्व में राम रहीम (Ram Rahim) के साथ पुलिस की टीम को भेजा जा सकता है। पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं।

डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है। इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है। गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) की रिहाई के मद्देनजर सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) का 21 दिन की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग मंजूर कर चुका है। रोहतक के कमिश्नर के दस्तखत के बाद उसे जेल से बाहर लाया जाएगा।

राम रहीम (Ram Rahim) को पैराेल मिलने की जानकारी सिरसा डेरा को भी मिल गई है। वहां मौजूद श्रद्धालु खुशियां मनाने लगे हैं। वहां से 10 गाड़ियों का एक काफिला भी राम रहीम को लेने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल के लिए रवाना हो गया है। इसमें राम रहीम (Ram Rahim) की मां नसीब कौर समेत कई सेवादार शामिल हैं। राम रहीम (Ram Rahim) दो साध्वियों के रेप और दो हत्याओं के आरोप में सुनारियां जेल में सजा काट रहा है।

Spread the love