• November 18, 2022

Health Care Tips: शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज हो सकता है Vitiligo !

Health Care Tips: शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज हो सकता है Vitiligo !

आपने देखा होगा कि कई लोगों के शरीर पर सफेद दाग होने की समस्या होती है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज करते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर पर इस सफेद दाग की समस्या को मेडिकल की भाषा में vitiligo leucoderma कहा जाता है। शरीर पर इस तरह के सफेद दाग होने पर लोगों के मन में कई सवाल आने लगते हैं की सफेद दाग अचानक से शरीर पर कैसे हो जाते हैं या फिर यह किस कारण की वजह से होते हैं। लोगों के मन में इस बात को लेकर डर बना रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर पर यह सफेद दाग शरीर में हार्मोन चेंजेज के कारण होते हैं और इन सफेद दाग होने का एक कारण गलत खानपान भी हो सकता है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से –

* क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट इसके के बारे में :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जब किसी व्यक्ति के शरीर मैं मेलेनोसाइट्स यानी उसकी शरीर की त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं नष्ट हो जाती है तो उसे विटिलिगो या सफेद दाग की बीमारी कहा जाता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि यह समस्या जेनेटिक भी हो सकती है और जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है उन लोगों को भी यह समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार मेडिकल साइंस में भी इस समस्या का पूरी तरह इलाज कर पाना संभव नहीं है।

* विटिलिगो बीमारी के शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण :

1. इस बीमारी के होने पर हमारे शरीर की त्वचा का रंग जगह-जगह फीका पड़ने लगता है या सफेद होने लगता है।
2. हमारे बाल रूखे होने लगते हैं तथा आइब्रो और दाढ़ी का रंग उड़ने लगता है।
3. हमारी आंखों की परत रेटीना का रंग भी फीका पड़ने लगता है।

* विटिलिगो बीमारी होने पर शरीर में दिखाई देते हैं यह बदलाव :

1. हो सकता है स्किन कैंसर :

शरीर में इस समस्या के होने पर सनबर्न और स्किन कैंसर जैसी बीमारी के होने का खतरा बढ़ जाता है और इस समस्या के कारण व्यक्ति की सुनने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है।

2. आंखों से जुड़ी हो सकती है बीमारी :

शरीर की त्वचा पर होने वाले सफेद दाग की समस्या हमारे शरीर पर कई तरह के प्रभाव डालती है इसकी वजह से आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसकी वजह से आंखों में जलन के साथ-साथ सूजन की समस्या भी हो सकती है।

 191 total views,  2 views today

Spread the love