• October 12, 2022

Health Care Tips: लगती है आपको भी ज्यादा प्यास तो हो जाए सावधान, इन बीमारियो के हो सकते है संकेत !

Health Care Tips: लगती है आपको भी ज्यादा प्यास तो हो जाए सावधान, इन बीमारियो के हो सकते है संकेत !

यह बात तो हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है और कितना नहीं पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कहा जाता है कि जहां जहां पर पीने का पानी है वहा जीवन जिया जा सकता है। पानी का सेवन हमारी बॉडी और स्किन दोनों के लिए ही बहुत जरूरी और फायदेमंद होता है हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा भी नियमित रूप से भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है जो लोग कम मात्रा में पानी पीते हैं उन्हें शरीर से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। पानी के अपने फायदे होने के बावजूद भी ज्यादा मात्रा में प्यास लगना या पानी बिना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जरूरत से ज्यादा प्यास लगना भी हमारे लिए नुकसानदायक होता है जरुर से ज्यादा प्यास लगना हमारे शरीर में होने वाली कुछ बीमारियों का संकेत है आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में विस्तार से –

* डायबिटीज की हो सकती है समस्या :

आज के समय में डायबिटीज की बीमारी होना एक बहुत ही आम समस्या है इस बीमारी का हमारे शरीर में होने पर हमें लेट पता चलता है इस बीमारी के होने का सबसे बड़ा कारण बिगड़ा लाइफस्टाइल और खराब खानपान है इस बीमारी का होने पर हमें सामान्य से ज्यादा प्यास लगने लगती है और इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बार बार बाथरूम आने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इस बीमारी में हमारे शरीर में ग्लूकोज लेवल बिगड़ने लगता है। इसलिए यदि आपको भी सामान्य से ज्यादा प्यास लगती है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

* डिहाइड्रेशन की समस्या :

शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर भी इंसान को सामान्य से ज्यादा प्यास लगने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी होने पर उसे अधिक प्यास लगने लगती है। इस समस्या का सामना गर्मियों में ज्यादा करना पड़ता है। लेकिन जो लोग अपने शरीर या अपनी सेहत का नियमित रूप से ध्यान नहीं रखते उनको इस समस्या से सर्दी या मानसून में भी सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या का असर हमारी सेहत के साथ हमारे बालों और स्क्रीन पर भी दिखाई देने लगता है।

* प्रेगनेंसी के चलते भी लग सकती है ज्यादा प्यास :

प्रेग्नेंट महिलाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है उन्हें अपने इस समय में सामान्य से ज्यादा प्यास लगने लगती है आज के समय में प्रेग्नेंट महिलाओं को डायबिटीज की समस्या हो जाती है ज्यादातर मामलों में यह समस्या प्रेगनेंसी के बाद खत्म भी हो जाती है लेकिन जब तक यह समझ से शरीर में रहती है जब तक उन्हें ज्यादा पानी पीना पड़ता है और जिसके बारे में बार-बार बाथरूम आने की समस्या भी होने लगती है। प्रेगनेंसी में सामान्य से ज्यादा थोड़ी बहुत प्यास लगना नॉर्मल है लेकिन जब हद से ज्यादा ही प्यास लगने लगे तो प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी लीजिए।

 357 total views,  2 views today

Spread the love