Health Care Tips: समस्याओं से पीड़ित लोगों को रात के समय नहीं पीना चाहिए दूध, हो सकता है नुकसानदायक !

Health Care Tips: समस्याओं से पीड़ित लोगों को रात के समय नहीं पीना चाहिए दूध, हो सकता है नुकसानदायक !

स्वस्थ रहने के लिए दूध का सेवन जरूरी होता है क्योंकि दूध में कैल्शियम सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हड्डियों को मजबूत करने के लिए डॉक्टर भी दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध का सेवन फायदे के साथ-साथ हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए के माध्यम से आपको बताते हैं कि किन-किन शारीरिक समस्याओं से पीड़ित लोगों को दूध का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। आइए जानते है विस्तार से –

* एलर्जी की समस्या से पीड़ित :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जिन लोगों को किसी भी तरह की एलर्जी की समस्या हो उन लोगों को दूध जैसे डेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम मात्रा में ही करना चाहिए। इस समस्या से पीड़ित लोगों को रात के समय तो दूध का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि रात के समय दूध का सेवन करने से स्किन या अन्य हिस्सों पर होने वाली एलर्जी की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

* पिंपल्स की समस्या से पीड़ित लोग :

डॉक्टर के अनुसार जिन लोगों को अपनी स्किन पर पिंपल्स की समस्या रहती है ऐसे लोगों को रात के समय दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि इस समस्या से पीड़ित लोगों को रात में दूध का सेवन करने से यह पिंपल्स को ट्रिगर कर सकता हैं। और कहीं रिसर्च में सामने आया है कि डेयरी प्रोडक्ट हमारे शरीर में एक्जिमा को बिगाड़ सकते हैं।

* कैंसर से पीड़ित लोग :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार दूध या अन्य डेरी प्रोडक्ट कैंसर के खतरे को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। बताया जाता है कि दूध में मौजूद कैल्शियम कैंसर की समस्या को बढ़ावा देता है दूध का ज्यादा मात्रा में सेवन ओवेरियन कैंसर की समस्या को बढ़ा देता है।

* शरीर में फ्रैक्चर होने पर :

आपने भी देखा होगा कि शरीर में कहीं चोट लगने पर हल्दी वाले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा इस दूध का सेवन बोन फैक्चर का कारण भी बन सकता है। क्योंकि इसमें डी-गैलेक्टोज नाम की शुगर पाई जाती है। और यदि इसका सेवन ज्यादा माता ने किया जाए तो यह हमारी हड्डियों को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

 331 total views,  2 views today

Spread the love