• November 22, 2022

Health Care Tips: डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग शुगर को कंट्रोल करने के लिए इन आटे का करें सेवन !

Health Care Tips: डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग शुगर को कंट्रोल करने के लिए इन आटे का करें सेवन !

वर्तमान समय में डायबिटीज की समस्या होना एक आम बात हो चुकी है। डायबिटीज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। यदि पीड़ित व्यक्ति का शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाए तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो सकती हैं और किडनी से जुड़ी बीमारियां और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ समय से दुनिया में डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों को यह बीमारियां जेनेटिक कारणों से भी होती है। लेकिन कई मामलों में इस बीमारी का कारण बिगड़ा लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतें भी होती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि डायबिटीज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को गेहूं के आटे की बजाए कौन से आटे का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते है विस्तार से –

* डायबिटीज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति इन आटे का करें सेवन :

1. आमतौर पर सभी लोग नियमित रूप से गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन करते हैं। लेकिन डायबिटीज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को जो का आटा जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर होता है।

2. डायबिटीज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को रागी का आटा सेवन करना चाहिए क्योंकि इस आटे में डाइटरी फाइबर और पॉलिफिनॉल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस आटे में अमीनो एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

3. बड़े बुजुर्गों द्वारा अक्सर सलाह दी जाती है कि हमें ज्वार के आटे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और मैग्नीशियम तथा डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

4. सर्दियों के मौसम में लोग अक्सर बाजरे की रोटी का सेवन करता है बाजरे का आटा भी डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है।

5. चने का सेवन तो आप अक्सर करते होंगे लेकिन क्या आपने कभी इस के आटे से बनी रोटी का सेवन किया है अगर नहीं तो डायबिटीज की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को चने का आटा बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसका सेवन करने से हमारे शरीर में ग्लूकोज लेवल कंट्रोल में रहता है।

 332 total views,  2 views today

Spread the love