• August 9, 2022

कानोता थाना ईलाके के अमर विहार कॉलोनी की घटना, कल 3 बजे से लापता बच्चों की पानी में मिली बॉडी

कानोता थाना ईलाके के अमर विहार कॉलोनी की घटना, कल 3 बजे से लापता बच्चों की पानी में मिली बॉडी

कानोता थाना ईलाके में आज सुबह पानी में दो बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों के शव कनोता थाना इलाके के अमरविहार कॉलोनी में मिले। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही समय पर बच्चों को ढूंढ रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव को पानी में तैरता देख कर मौके पर कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची कानोता थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 12वर्षीय आशु और 12 वर्षीय चंदन के रूप में हुई हैं। ये दोनों ही बच्चे इसी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। कल दोपहर 3बजे से बच्चे लापता थे। जिस सम्बंध में कानोता थाने में दोनों बच्चों की गुमशुदगी भी दी गई थी। उसके बाद से परिजन और पुलिस भी दोनों बच्चों की तलाश कर ही थी। आज सुबह कंट्रोल से मिली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों बच्चों के शव पानी में डूबे हुए मिले। पुलिस ने दोनों शवों को लेकर बस्सी सीएचसी पहुंची। जिनका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।

आशु बड़ी बहन को छोड़ गया रोते हुए

आशु के पिता प्रेमसिंह ने बताया कि आशु रक्षाबंधन से पहले अपनी बड़ी बहन 14वर्षीय गौरी को रोता हुआ छोड़ गया। दोनों भाई बहनों में बड़ा प्यार था। एक साथ खेलते कूदते थे। बच्ची गौरी को जब से यह पता चला तब से उसका रो-रो कर बुरा हाल हैं। वहीं चंदन और आशु अच्छे दोस्त थे। कॉलीनी में ही एक प्लाट में किसी का काम चल रहा था। उस ने जेसीबी से गढ्‌ढा खुदवाया था। जिस में पानी भरा हुआ था। ये बच्चे खेलते हुए उस के पास पहुंचे जिसके बाद यह हादसा हुआ। प्रेमसिंह ने बताया कि दोनों बच्चों में अच्छी दोस्ती थी दोनों के मकान आमने-सामने थे। दोनों की परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

 443 total views,  2 views today

Spread the love