• December 18, 2021

भारत और फ्रांस बन गए गहरे दोस्त, अब फ्रांसीसी रक्षा मंत्री दिया ये बड़ा बयान

भारत और फ्रांस बन गए गहरे दोस्त, अब फ्रांसीसी रक्षा मंत्री दिया ये बड़ा बयान

नई दिल्ली. राफेल डील के बाद भारत और फ्रांस अच्छे दोस्त बन गए हैं. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश भारत को आवाश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राफेल युद्धक विमान देने को तैयार है. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि एक ही तरह का विमान रणनीतिक साझेदारों द्वारा उपयोग करना उनके संबंधों की वास्तविक परिसंपत्ति और मजबूती को दिखाता है. भारत की यात्रा पर आईं पार्ले ने यह टिप्पणी अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से विस्तृत मुद्दों पर होने वाली वार्ता से पहले थिंकटैंक में की.

संभावना यह भी जताई जा रही है कि फ्रांस ने भारत को मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत बाराकुडा क्लास परमाणु पनडुब्बियों को भी ऑफर किया है। वहीं, भारत में रूसी राजदूत निकोले कुदाशेव (Nikolay Kudashev) ने एस-500 ऑफर के सवाल पर कहा है कि रूस की नवीनतम सैन्य प्रौद्योगिकियां हमेशा भारत के लिए खुली हुई हैं। इजरायल भी लगातार अपने उन्नत हथियारों को भारत को ऑफर करता रहा है।

 

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली (Florence Parly) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा कि उनका देश भारत को आवाश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान देने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही तरह का विमान को दो रणनीतिक साझेदारों की वायु सेना में इस्तेमाल करना उनके संबंधों की वास्तविक परिसंपत्ति और मजबूती को दिखाता है। बता दे की फ्रांस ने कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत को निर्धारित समय पर 33 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति कर चुका है। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए डील पर हस्ताक्षर किए थे।

 417 total views,  6 views today

Spread the love