• February 22, 2022

Ukraine-Russia विवाद पर UNSC में भारत ने दिया ये बड़ा बयान, कहा…

Ukraine-Russia विवाद पर UNSC में भारत ने दिया ये बड़ा बयान, कहा…

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक जारी है। इस बैठक में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। बता दे की भारत ने कहा है कि यूक्रेन व उसके आसपास के इलाकों में रह रहे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। इस बीच US ने भी रूस को कड़े परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। US ने यूक्रेन के टूटे टुकड़ों में नए निवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सेना भेजने के आदेश के बाद डोनेत्स्क की ओर टैंक जाते दिखाई दिए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सोमवार रात एक बड़ा ऐलान किया था. इसमें यूक्रेन के दो क्षेत्रों को रूस ने अलग देश के रूप में मान्यता दे दी. इसमें Donetsk और luhansk क्षेत्र को रूस ने अलग देश माना है. इन दोनों क्षेत्रों में अलगाववादी समूहों का बोल-बाला है जो यूक्रेन के खिलाफ और रूस के समर्थन में हैं. बता दे की रूस के फैसले के बाद यूक्रेन की प्रतिक्रिया भी आई है. UN में यूक्रेन ने रूसी कदम को वायरस बताया जिसने यूएन तक असर किया है. आगे कहा गया कि यह वायरस क्रेमलिन ने फैलाया है. कहा गया, ‘यूक्रेन के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर अभी अपरिवर्तनीय हैं और ऐसे ही रहेंगे.’

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा कि हम शांति चाहते हैं, हम एक राजनीतिक और राजनयिक समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम उकसावे के आगे नहीं झुकते हैं. इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने रूस पर शांति वार्ता को बर्बाद करने का आरोप लगाया और मंगलवार की सुबह के शुरुआती घंटों में राष्ट्र के नाम एक संबोधन में किसी भी क्षेत्रीय रियायत को ख़ारिज कर दिया.

Spread the love