• March 30, 2022

IPL 2022: संजू सैमसन ने तोड़ा इस दिग्गज खिलाड़ी के छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2022: संजू सैमसन ने तोड़ा इस दिग्गज खिलाड़ी के छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच ताबड़तोड़ छक्के जड़े और इसके साथ ही शेन वॉटसन (Shane Watson) के छक्कों का एक सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब संजू सैमसन (Sanju Samson) के नाम दर्ज हो गया है, इससे पहले यह रिकॉर्ड शेन वॉटसन (Shane Watson) के खाते में था।

 

शेन वॉटसन (Shane Watson) ने 2008 से 2015 के बीच राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुल 114 छक्के ठोके हैं, वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) के खाते में अब कुल 115 छक्के हो गए हैं। सैमसन ने 2013 से 2022 के बीच यह छक्के लगाए हैं। वहीं जोस बटलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने अभी तक कुल 67 छक्के लगाए हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा छक्के ठोकने के मामले में चौथे नंबर पर यूसुफ पठान हैं, जिनके खाते में कुल 61 छक्के हैं, वहीं पांचवें नंबर पर 60 छक्कों के साथ अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की संजू सैमसन (Sanju Samson) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन बनाए, जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स फिलहाल प्वॉइंट टेबल में भी टॉप पर पहुंच गया है।

 450 total views,  2 views today

Spread the love