• August 28, 2022

जाह्नवी कपूर ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO

जाह्नवी कपूर ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) के साथ साल 2018 में धड़क से डेब्यू किया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), रूही और गुंजन सक्सेना में नजर आईं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का सिनेमाई करियर कुछ खास नहीं है, लेकिन उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)के फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिन्हे फैंस बहुत पसंद करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)


बता दे की हाल ही में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर काफी मस्ती और एनर्जी के साथ डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का डांस वीडियो काफी छोटा लेकिन काफी इंट्रेस्टिंग है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर, उनकी डेब्यू फिल्म धड़क के गाने झिंगाट पर डांस करती नजर आ रही हैं।

 

वीडियो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की एनर्जी देखते ही बनती है और काफी मस्ती के मूड में डांस कर रही हैं। बता दें कि ये वीडियो क्लिप कुणाल रावल के प्री वेडिंग बैश का है। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने साड़ी का देसी अंदाज चुना था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं।

 391 total views,  2 views today

Spread the love