• July 30, 2022

जाह्नवी कपूर ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, न्यूड फोटोशूट के सवाल पर दिया ये बयान

जाह्नवी कपूर ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, न्यूड फोटोशूट के सवाल पर दिया ये बयान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के न्यूड फोटोशूट को लेकर हंगामा खत्म ही नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां उनके खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज कर ली गई है वहीं सेलेब्स से लेकर पब्लिक तक हर कोई उनके इस फोटोशूट को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फोटोशूट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और न्यूड फोटोशूट को एक्टर की आर्टिस्टिक फ्रीडम बताया है।

 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कहा कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का मैगजीन के लिए न्यूड पोज करना उनकी कलात्मक आजादी है और उन्हें इसकी सजा नहीं दी जानी चाहिए। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) शुक्रवार को दिल्ली में एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं जब उनसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फोटोशूट को लेकर प्रतिक्रिया देने को कहा गया। तब उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को डिफेंड करते हुए कहा कि ये रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनकी आर्टिस्टिक फ्रीडम है।

 

पिंकविला द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये कलात्मक आजादी है और मुझे नहीं लगता है कि किसी को उसकी आर्टिस्टिक फ्रीडम के लिए सजा दी जानी चाहिए।’ बता दें कि इससे पहले तमाम बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का सपोर्ट कर चुके हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का सपोर्ट किया है।

 571 total views,  2 views today

Spread the love