• August 17, 2022

JOB News: पुलिस अकादमी में निकली भर्ती, जानें कैसे होगा चयन

JOB News: पुलिस अकादमी में निकली भर्ती, जानें कैसे होगा चयन

इंटरनेट डेस्क। सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आपको बता दे की बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर नालंदा के किंडर गार्डेन में शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक या शिक्षिका के पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती 9 माह के लिए होगी। पदों की संख्या 2 है। ये भर्तियां अस्थाई आधार पर होगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

योग्यता – ग्रेजुएशन व बीएड / डीएलएड

उम्र – 21 वर्ष से 30 वर्ष। आयु की गणना 1 सितंबर 2022 से की जाएगी।

सैलरी – 10 हजार रुपये प्रति माह

इंटरव्यू से होगा चयन

बता दे की इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए अपने सभी कागजात लेकर 1 सितंबर 2022 को सुबह 10.30 बजे बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के प्रशासनिक भवन पहुंचें। बता दे की नोटिस में कहा गया है कि यह पूर्ण अस्थायी नियोजन है। कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं करने पर चयन कमिटी की सिफारिश पर व्यक्ति को कभी भी सेवा से हटाया जा सकता है। 10 हजार रुपये सैलरी के अलावा कोई भत्ता नहीं मिलेगा।

सैनिक स्कूल में भी भर्ती

बता दे की इस भर्ती के अलावा झारखंड के कोडरमा में तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में भी भर्तियां निकली हैं। ये वैकेंसी वार्ड ब्वॉय और सामान्य कर्मचारी के पदों पर निकली हैं। वार्ड ब्वॉय की 2 और सामान्य कर्मचारी की तीन वैकेंसी हैं। आवेदन 2 सितंबर तक करना होगा। अधिक जानकारी के लिए sainikschooltilaiya.org पर जाएं।

 443 total views,  2 views today

Spread the love