• July 6, 2022

जनवरी 2021 से जो रूट ने ठोके सबसे ज्यादा शतक, टॉप-5 में शामिल इन खिलाड़ियों के नाम जान रह जाएंगे दंग

जनवरी 2021 से जो रूट ने ठोके सबसे ज्यादा शतक, टॉप-5 में शामिल इन खिलाड़ियों के नाम जान रह जाएंगे दंग

स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह साल 2022 में अबतक 6 शतक लगा चुके हैं। इससे पहले साल 2021 में उन्होंने 5 शतक लगाए थे। वह दो अलग-अलग साल में 5 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज हैं। बता दे की टीम इंडिया ने खिलाफ आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जड़ा और अपनी टीम के बेहतरीन जीत दिलाई। साल 2021 और 2022 में टेस्ट में शतक बनाने वालों की बात करें तो टॉप-5 में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

जो रूट (Joe Root) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow)- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने साल 2021 और 2022 यानी पिछले डेढ़ साल में 24 मैच में 11 शतक जड़े हैं। इस दौरान 61.27 की औसत से उन्होंने 2635 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़ा है। दूसरे नंबर पर उनके साथी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 17 मैच में 6 शतक की मदद से 47.75 की औसत से 1385 रन बनाए हैं।

दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) और उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) – श्रीलंकाई दिमुथ करुणारत्ने तीसरे नंबर पर हैं। दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) ने 2021 और 2022 में अब तक 5 शतक जड़े हैं और 57.59 की औसत से 1267 रन बनाए हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने इस दौरान 4 शतक लगाए हैं। 117,42 की औसत से 6 मैच में 822 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के डारेल मिचेल ने भी चार शतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने 68.08 की औसत से 817 रन बनाए हैं।

 1,260 total views,  4 views today

Spread the love