• July 16, 2022

लंदन की सड़कों पर मुश्किल में पड़े महेंद्र सिंह धोनी, अकेले घूमना पड़ा महंगा!

लंदन की सड़कों पर मुश्किल में पड़े महेंद्र सिंह धोनी, अकेले घूमना पड़ा महंगा!

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को अपना आखिरी ODI मैच मैनचेस्टर में 17 जुलाई को खेलना है। लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के दूसरे ODI मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था जिसके कारण सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए इस दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया के समर्थन में पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी स्टेडियम में मौजूद थे।

 

भारतीय टीम की 2007 से 2016 तक अगुवाई करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इसी महीने अपने जन्मदिन के पहले से ही (7 जुलाई) से लंदन में हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी20 सीरीज के दौरान भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात करने आए थे। वहीं अब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लंदन की सड़कों पर बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों उन्हें घेरे हुए हैं। बता दे की कुछ भागते हुए उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं तो कुछ उनकी एक झलक पाने के लिए उनके साथ तेज कदमों से चल रहे हैं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें भीड़ से बचाते हुए दिखे।

बता दें कि भारत को सभी बड़े ICC खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि वह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलना जारी रखा है। वहीं IPL 2022 के अपने आखिरी लीग मैच में भी उन्होंने साफ कर दिया कि वह अगले सीजन में खेलेंगे। धोनी की इस घोषणा के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

 366 total views,  2 views today

Spread the love