• August 12, 2022

मौनी रॉय मांगने वाली महिलाओं को गले लगाकर बोलीं सॉरी, जानें क्यों !

मौनी रॉय मांगने वाली महिलाओं को गले लगाकर बोलीं सॉरी, जानें क्यों !

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह दो मांगने वाली महिलाओं को गले लगाती दिख रही हैं। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे है. ज्यादातर लोगों ने मौनी की तारीफ की है। वीडियो शायद रेस्ट्रॉन्ट के बाहर का है। वह डिनर करके निकलीं तो महिलाएं उनसे मांगने लगीं। हालांकि मौनी ने उनको सॉरी बोला कि पैसे नहीं हैं। मौनी महिलाओं से काफी प्यार से मिलीं जिससे दोनों काफी खुश हो गईं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने पति सूरज नांबियार (Sooraj Nambiar) के साथ डिनर डेट पर थीं। वह रेस्ट्रॉन्ट से निकलीं तो कुछ महिलाएं उनसे पैसे मांगने लगीं। महिलाओं ने मौनी रॉय (Mouni Roy) से कहा, दीदी जो भी दो, दिल से दो इस पर मौनी रॉय (Mouni Roy) ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगा लिया। साथ ही मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कहा, अभी मेरे पास पैसे नहीं हैं साथ ही सॉरी भी बोला। दोनों महिलाएं एक-एक बच्चा लिए थीं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बच्चों को भी प्यार किया और बोलीं, बेबी बहुत सुंदर है। मौनी रॉय (Mouni Roy) के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने मौनी के लिए हार्ट इमोजी बनाए हैं।

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इस आउटिंग के दौरान ब्लैक-वाइट ट्रांसपेरेंट बैकलेस फ्रॉक पहनी थी। वह काफी प्रिटी दिख रही थीं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने सूरज नांबियार (Sooraj Nambiar) से इस साल जनवरी में शादी की थी। वर्क फ्रंट पर बात करें तो मौनी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

 365 total views,  2 views today

Spread the love