• December 9, 2021

120 मेहमानों के साथ मनाया जाएगा मुकेश अंबानी के पोते ‘पृथ्वी’ का पहला जन्मदिन

120 मेहमानों के साथ मनाया जाएगा मुकेश अंबानी के पोते ‘पृथ्वी’ का पहला जन्मदिन

मुंबई। देश के सबसे बड़े उद्योगपति व् सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का 10 दिसंबर को पहला जन्मदिन मनाया जायेगा। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोक़ा अंबानी के बेटे पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर 2020 को हुआ था। शुक्रवार को मनाए जाने वाले जन्मदिन पार्टी को लेकर अंबानी परिवार ने कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा शक्ति से पालन

इस मौके पर अंबानी परिवार द्वारा 50,000 ग्रामीणों को खाना खिलाया जायेगा। इसके अलावा आस-पास के अनाथालयों को उपहार दान किया जायेगा। कोरोना महामारी के लिहाज से यह एक ‘पूरी तरह से क्वारंटाइन बबल पार्टी’ होगी। साथ ही जारी किये गये आधिकारिक प्रोटोकॉल का पालन होगा।

पार्टी में आने वाले कुछ मेहमानो के नाम

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी का बर्थडे जामनगर (गुजरात) में अंबानी के फार्महाउस पर ग्रैंड तरीके से मनाने की खबरें हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस जन्मदिन पार्टी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, पार्थ जिंदल और खेल जगत की हस्तियों में सचिन तेंदुलकर और ज़हीर खान शामिल हैं। वहीं सिंगर अरिजीत सिंह पृथ्वी अंबानी के बर्थडे पर परफॉर्म करेंगे।

सभी मेहमानो की मॉनिटर करेंगे अंबानी के डॉक्टर

अंबानी परिवार की तरफ से जारी किय़े गए एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सभी मेहमानों का डबल टीकाकरण किया जाना जरूरी है। सभी मेहमानों का मुंबई में 7 दिसंबर से दैनिक परीक्षण किया जाएगा। इन परीक्षणों का समन्वय हमारी टीम द्वारा किया जाएगा। बता दें कि मेहमानों की रिपोर्ट को रोजाना अंबानी के डॉक्टर मॉनिटर करेंगे।

 661 total views,  2 views today

Spread the love