• August 22, 2022

न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को भेजा था समन, लेकिन…

न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह को भेजा था समन, लेकिन…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कुछ समय पहले एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की थीं जिसके बाद वो लगातार सुर्खियों में रहे। फोटोशूट का यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को उनेक न्यूड फोटोशूट मामले में समन दिया था। अब इस बारे में ताजा जानकारी है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अभी दो हफ्ते का और वक्त मांगा है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को सोमवार को चेंबूर पुलिस स्टेशन में पेश होना था लेकिन उन्होंने इसके लिए वक्त बढ़ाने की मांग की।

 

मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा, ‘चेंबूर पुलिस स्टेशन ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को कल पेश होने के लिए समन भेजा था। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर नया समन भेजेगी। न्यूड फोटोशूट मामले में पुलिस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का बयान दर्ज करेगी। रणवीर को 22 अगस्त को पुलिस स्टेशन में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘चेंबूर पुलिस थाने के कर्मी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के घर नोटिस देने के लिए गए थे लेकिन उन्हें बताया गया कि वो मुंबई में नहीं हैं। बाद में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को लौटेंगे। उस दिन उन्हें नोटिस दिया गया था और 22 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया गया था। बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की न्यूड फोटो को लेकर चेंबूर पुलिस स्टेशन में बीते महीने एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद उनके खिलाफ FIR की गई। एनजीओ ने कहा कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की न्यूड फोटो से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

 390 total views,  4 views today

Spread the love