• July 14, 2022

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर के साथ किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO

नीतू कपूर ने बेटे रणबीर के साथ किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस मां-बेटे की जोड़ी यानी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों काफी चर्चा में है। जहां रणबीर अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर सुर्खियों में हैं, गौरतलब है कि रणबीर कपूर जल्द ही पापा बनने वाले हैं। तो वहीं नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब मां-बेटे की इस जोड़ी का एक नया VIDEO सामने आया है, जिसमें दोनों धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर डांस रियलिटी शो में पहुंचे थे। इस शो में एक्टर के साथ उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘शमशेरा’ (Shamshera) का प्रमोशन करने मॉम के शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी नजर आईं। नीतू ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ सेट पर कई तस्‍वीरें भी क्लिक कराईं। वह अपने बेटे के साथ रियलिटी शो का फिनाले शूट करने को लेकर बेहद एक्‍साइटेड थीं। उन्‍होंने ही अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से एक कूल डांसिंग वीडियो पोस्‍ट किया है।

बता दे की सोशल मीडिया पर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और रणबीर कपूर (Neetu Ranbir Video) छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने बेटे के डांस स्टेप को कॉपी करती नजर आ रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

 474 total views,  2 views today

Spread the love