• October 6, 2022

Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप एंथम ‘लाइट द स्काई’ में यह अभिनेत्री करेगी परफॉर्मेंस

Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप एंथम ‘लाइट द स्काई’ में यह अभिनेत्री करेगी परफॉर्मेंस

इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर खबरों में रहती हैं। एक ओर जहां नोरा के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं इस बीच नोरा ने कुछ ऐसा किया है, जिसके चलते देश गौरवान्वित हो गया है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में परफार्म करेंगी। नोरा फतेही (Nora Fatehi) फीफा विश्व कप में परफॉर्म करने वाली हैं और वह दिसंबर में परफॉर्मेंस देंगी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

बता दे की नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इंस्टाग्राम पर फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशिल एंथम शेयर किया है, जिसे फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो फीफा वर्ल्ड कप के एंथम ‘लाइट द स्काई’ का टीजर है, जहां नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में नोरा के साथ में कुछ और इंटरनेशनल सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने बताया है कि 7 अक्टूबर को ये एंथम रिलीज होगा।

 

बता दें कि जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) फीफा वर्ल्ड कप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा ,विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधत्वि करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आएंगी। नोरा फतेही (Nora Fatehi) जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक हैं। बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इंस्टाग्राम पर 42.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि वो खुद 430 लोगों को फॉलो करती थीं।

 396 total views,  2 views today

Spread the love