• July 16, 2022

एक नहीं, आलिया-रणबीर के घर आएंगे 2 नन्हे मेहमान? फैंस किया ये कमेंट्स

एक नहीं, आलिया-रणबीर के घर आएंगे 2 नन्हे मेहमान? फैंस किया ये कमेंट्स

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लव स्टोरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर लव स्टोरीज में गिनी जाती है। दोनों की शादी भले ही सीक्रेटली हुई थी लेकिन शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और अब रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को ट्विन्स होने वाले हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में एक नहीं बल्कि दो-दो नन्हे मेहमान आने वाले हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ट्विन्स एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि तभी हो पाएगी जब कपल खुद इस बारे में अनाउंस करेगा। हालांकि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अनाउंस करने से पहले ही फैंस ने सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ये दोनों कितने लकी हैं। बहुत सारा प्यार।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाओ ये तो कमाल हो गया।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘ये जवानी है दीवानी रिपीट हो रही है।’ एक लड़की ने कमेंट किया, ‘ये लड़की पूरी तरह से वो सपना जी रही है जो मैंने देखा था।’ ढेरों यूजर्स ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कुछ यूजर्स आलिया भट्ट को इसके लिए ट्रोल भी करने लगे हैं।

 412 total views,  2 views today

Spread the love