• May 10, 2022

Panchayat 2 Trailer Review: गांव वालों की नई समस्याओं से जूझते दिखे जीतेंद्र कुमार, देखें मजेदार है ट्रेलर

Panchayat 2 Trailer Review: गांव वालों की नई समस्याओं से जूझते दिखे जीतेंद्र कुमार, देखें मजेदार है ट्रेलर

मुंबई। जीतेंद्र कुमार (Jeetendra Kumar) की सफल वेब सीरीज ‘पंचायत’ का दूसरा सीजन एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो के इस ड्रामा सीरीज के सीक्वल का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले शोज और फिल्मों के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें ‘पंचायत 2’ (Panchayat 2) भी शामिल था। उसके बाद अनुमान लगाया जाने लगा कि जल्द ही अगला सीजन आने वाला है। इस सीजन में भी जीतेंद्र कुमार (Jeetendra Kumar) के साथ नीना गुप्ता और रघुवीर यादव की जोड़ी खूब जमेगी। कभी वो मुसीबत में फंसेगे तो कभी ऐसी परिस्थितियां आएंगी कि आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो चलिए बताते हैं कि ‘पंचायत 2’ का ट्रेलर कैसा है।

क्या है कहानी

पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन भी ग्रामीण भारत के एक गांव फूलेरा की कहानी दिखाई गई है। जीतेंद्र उर्फ अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek Tripathi) पंचायत सचिव की भूमिका में हैं और वह गांव वालों की नई-नई समस्याओं से जूझते हैं। इस गांव से वह तभी निकल सकते हैं जब वह कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) पास कर लें लेकिन इसके लिए उन्हें समय चाहिए जो उन्हें बड़ी मुश्किल से मिल पाता है। इस बार अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek Tripathi) का लव एंगल भी दिखाया जाएगा।

पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। लॉकडाउन की वजह से इस सीरीज को आने में भी देरी हुई। ट्रेलर में जीतेंद्र कुमार जीतेंद्र कुमार (Jeetendra Kumar) छाए दिखे। अपने सहज अभिनय से उन्होंने उत्सुकता को और बढ़ा दी है। रघुवीर यादव (Raghuveer Yadav) ट्रेलर के बीच-बीच में आते हैं और हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ट्रेलर देखकर लगता है पहले सीजन की तरह इस पर भी खूब मीम्स बनने वाले हैं। ‘पंचायत 2’ (Panchayat 2) फुल फैमिली एंटरटेनमेंट वेब सीरीज होने वाली है। यह 20 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 478 total views,  4 views today

Spread the love