• July 12, 2022

पति संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें

पति संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी पिक्चर्स और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। लेटेस्ट पिक्चर्स में निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) रोमांटिक पोज दे रहे हैं। स्टार कपल के लुक की बात करें तो देसी गर्ल ऑरेंज ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी की है। वहीं निक जोनस (Nick Jonas) भी पत्नी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।

 

निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बोट राइड का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं। इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए निक ने लिखा है, ‘मैजिक ऑवर’। इंटरनेट वर्ल्ड में यह तस्वीरें छाई हुई हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स स्टार कपल के इन पिक्चर्स पर प्यार बरसा रहे हैं।

 384 total views,  2 views today

Spread the love