• August 22, 2022

Priyanka Chopra शेयर की तस्वीर, प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा किया कमेंट

Priyanka Chopra शेयर की तस्वीर, प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा किया कमेंट

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी मालती के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन दोनों ही तस्वीरों में उन्होंने बेटी मालती का चेहरा रीवील नहीं किया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लव लाइक नो अदर’। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को सेल्फी क्लिक करते हुए देखा जा सकता है। और दूसरी तस्वीर में वे बेटी मैरी के छोटे-छोटे पांव चूमती हुईं नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सफेद शर्ट और ऑलिव ग्रीन शॉर्ट्स में कंफर्ट लुक में नजर आ रही हैं और मालती सफेद फ्रॉक और सिर पर हेयरबैंड में क्यूट दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


बता दे की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक्टर और प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने कमेंट किया, “मुझे इसकी याद आ रही है। दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने कहा, ‘सच है‘ जे सीन ने लिखा, ‘चेहरे में पैर OMG’ । इसके अलावा प्रीति जिंटा, अनुष्का शर्मा और सोनाली बेंद्रे ने रेड हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किए।

लॉस एंजेलिस में रहने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी भारतीय परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। इस बात अंदाजा उनकी बेटी मालती मैरी के हाथ और पांव पर पहनाए हुए काले मोती की पायल और ब्रेसलेट से लगाया जा सकता है। बता दें काले रंग के इस मोती की पायल को अकसर बच्चों को नजर से बचाने के लिए पहनाया जाता है।

 434 total views,  2 views today

Spread the love