• November 8, 2022

प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में विरोध, जगह-जगह लगे पोस्टर, लिखा…

प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में विरोध, जगह-जगह लगे पोस्टर, लिखा…

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का लखनऊ में जमकर विरोध हो रहा है। पिछले दिनों भारत दौरे पर आईं PC कुछ वक्त तक मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। माना जा रहा था कि यहां से वह सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी लेकिन फिलहाल वह लखनऊ पहुंची हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को सोमवार को अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों से मिलते देखा गया। इसी बीच उनके विरोध की खबरें भी सामने आई हैं।

लखनऊ के गोमतीनगर में जगह-जगह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पोस्टर्स लगाए गए हैं जिन पर रेड कलर का क्रॉस बनाया गया है। इन पोस्टर्स पर लिखा गया है- तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है। शहर में यह पोस्टर्स किसने और क्यों लगवाएं हैं इस बारे में पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक पोस्टर्स लगाने और विरोध प्रदर्शन करने के पीछे की वजह साफ नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यूनिसेफ प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंची हैं। वह 2 दिन तक लखनऊ में हैं और इस दौरान वह लोक बंधु अस्पताल जाएंगी और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन जाएंगी। इसके प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) न्यू बॉर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय व गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय भी पहुंचेंगी।

 323 total views,  2 views today

Spread the love